देवरिया, मार्च 12 -- देवरिया, निज संवाददाता शिक्षक कृष्णमोहन सिंह के खुदकुशी प्रकरण में निलंबित हुए लिपिक व प्रधान सहायक के पटल पर कार्यालय के एक वरिष्ठ लिपिक व एक सहायक की तैनाती कर दी गई है। लिपिक के निलंबन के बाद से बीएसए कार्यालय में यह पटल खाली चल रहा था। जिससे पटल पर कार्य प्रभावित हो रहा था, ऐसे में वरिष्ठ लिपिक के तैनाती से अब रूके हुए कार्य में तेजी आ जाएगी।कुशीनगर जिले के कुबेरस्थाना थाना क्षेत्र के हरैया बुजुर्ग के रहने वाले कृष्ण मोहन सिंह जिले के गौरीबाजार विकास खण्ड स्थित कृषक लघु माध्यमिक विद्यालय, मदरसन में सहायक अध्यापक थे। वह गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र के शिवपुर सहबाजगंज में अपने भाई के यहां रहते थे। 20 फरवरी की रात उन्होने फंदा लगाकर जान दे दी थी। आत्महत्या से पूर्व उन्होंने बीएसए शालिनी श्रीवास्तव, लिपिक संजीव सिंह समे...