धनबाद, मार्च 17 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। मैट्रिक कॉपी की जांच के लिए मूल्यांकन केंद्र बीएसएस बालिका उच्च विद्यालय में सोमवार को स्कूल लिपिक व शिक्षक के बीच मारपीट हो गई। मारपीट के विरोध में शिक्षकों ने आधा घंटा तक कॉपियों की जांच बंद कर दी। इसके बाद मामला डीईओ कार्यालय पहुंचा। सभी शिक्षक लिपिक पर कार्रवाई के लिए अड़ गए। डीईओ कार्यालय के लिपिक बीएसएस स्कूल पहुंचे। सभी को समझा कर शांत किया। डीईओ अभिषेक झा ने तत्काल कार्रवाई कर लिपिक की प्रतिनियुक्ति निरसा के स्कूल में कर दी है। डीईओ ने मामले की जांच का आरईओ रीना कुमारी को आदेश दिया है। जांच रिपोर्ट पर आगे कार्रवाई होगी। चर्चा है कि लिपिक से शिक्षक ने कॉपी का बंडल पहुंचाने को कहा। लिपिक ने बंडल पहुंचाने से इनकार कर दिया। इसके बाद विवाद की शुरुआत हुई। इसके बाद दोनों आपस में भिड़ गए। विवाद म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.