धनबाद, मार्च 3 -- जिला परिषद बोर्ड की सोमवार को हुई बैठक में बेकारबांध स्थित निरीक्षण भवन और बीएसएस कॉलेज की जमीन को लीज पर देने पर सहमति बनी। जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने बताया कि निरीक्षण भवन का रखरखाव नहीं हो पा रहा है। लीज पर देने से इसकी स्थिति में सुधार होगा और इसका उपयोग हो सकेगा। वहीं बीएसएस कालेज की छात्राओं की पढ़ाई बाधित न हो, इसके लिए जमीन को कॉलेज तीन-पांच साल तक लीज पर दिया जाना है। बताया गया जिला परिषद की 450 दुकानों में से आधी खाली हैं। किराया कम कर सभी दुकानों को आवंटित किया जाएगा। बैठक थोड़ी देर में ही समाप्त हो गई। जिला परिषद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी (सीईओ) सह डीडीसी सन्नी राज को जिला पंचायती राज के वीसी में हिस्सा लेना था, इस कारण वे चले गए। कई जिप सदस्य अपनी समस्या को बोर्ड के समक्ष उठा नहीं सके। इसको लेकर सदस...