कन्नौज, फरवरी 3 -- सिकंदरपुर, संवाददाता। भारतीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज, सिकन्दरपुर में इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की प्रयोगात्मक (प्रैक्टिकल) परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। पहले दिन का आयोजन पूरी तरह से सुचारु रूप से संपन्न हुआ। प्रथम दिवस पर जनपद रायबरेली से आए बाह्य परीक्षक (एक्सटर्नल एग्जामिनर) रश्मि मिश्रा (रसायन विज्ञान) एवं आशीष तिवारी (भौतिक विज्ञान) ने उत्तर प्रदेश बोर्ड के समस्त नियमों का कड़ाई से पालन करते हुए परीक्षा ली। परीक्षा के दौरान सीसीटीवी कैमरों की लगातार निगरानी में प्रयोगशाला में मूल्यांकन किया गया। बाह्य परीक्षकों ने छात्रों के प्रायोगिक कार्यों का निरीक्षण किया, प्रयोगों से संबंधित प्रक्रिया जांची तथा मौखिक प्रश्नोत्तर के माध्यम से उनकी समझ का आकलन किया। इसके आधार पर परीक्षार्थियों को उचित अंक प्रदान किए गए। इस आयोजन में प्...