बोकारो, अगस्त 31 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारो परिषद में सोमवार को भाकपा माले की प्रेस वार्ता में बीएसएल विस्थापितों की समस्याओं को लेकर सरकार और प्रबंधन पर निशाना साधा गया। पार्टी के राज्य स्थायी कमेटी सदस्य दिलीप तिवारी ने कहा कि औद्योगिक विकास के लिए जमीन देने वाले विस्थापित आज भी रोजगार, पुनर्वास, मुआवजा और बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है। विस्थापित क्रांति मोर्चा के अध्यक्ष सह भाकपा माले नेता राजू दुबे ने कहा कि बीएसएल की स्थापना के समय हजारों परिवारों ने जमीन दी थी, लेकिन उनके आश्रितों को अब तक रोजगार और सम्मानजनक पुनर्वास नहीं मिल सका है। यह भी पढ़ें- बीएसएल विस्थापितों की अनदेखी पर भाकपा माले का हमला बार-बार आंदोलन और ज्ञापन के बावजूद समाधान नहीं होने से...