बोकारो, जून 17 -- बोकारो इस्पात संयंत्र (बीएसएल) के विस्तारीकरण एवं आधुनिकीकरण, विस्थापितों, अप्रेंटिस युवाओं तथा मृत कर्मचारियों के आश्रितों को रोजगार उपलब्ध कराने समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर पूर्व सांसद पशुपति नाथ सिंह ने बीएसएल के निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन से उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात कर विस्तृत चर्चा की। यह भी पढ़ें- जर्जर आवासों में रहने वालों को मिलेगा सुरक्षित विकल्प, बीएसएल जल्द लाएगा विशेष लीज पुनर्स्थापन योजनाबैठक के मुख्य बिंदु बैठक में पूर्व सांसद ने कहा कि बीएसएल की विस्तार एवं आधुनिकीकरण परियोजना बोकारो के भविष्य से जुड़ी हुई है, इसलिए इसके कार्यों में तेजी लाने की आवश्यकता है। इस पर निदेशक प्रभारी ने बताया कि लगभग 20 हजार करोड़ रुपये की विस्तार योजना के तहत 4500 घनमीटर क्षमता का नया ब्लास्ट फर्नेस, थिन स्लैब कास्टिंग ...