बोकारो, मई 12 -- बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट में कथित 40 प्रतिशत ठेका मजदूरों की छंटनी के विरोध में मंगलवार को विभिन्न विभागों के सैकड़ों ठेका मजदूरों ने प्लांट गोलचक्कर के समीप "हल्ला बोल" कार्यक्रम आयोजित कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान मजदूरों ने प्रबंधन और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छंटनी का आदेश वापस लेने की मांग की। यह भी पढ़ें- विस्थापितों की समस्याओं पर हुई चर्चा, एयरपोर्ट निर्माण में सहयोग का भरोसा प्रदर्शन का कारण सभा को संबोधित करते हुए जय झारखंड मजदूर समाज के महामंत्री बीके चौधरी ने कहा कि स्थानीय मूलवासियों ने अपने खेत-खलिहान और आजीविका की जमीन बोकारो स्टील प्लांट की स्थापना के लिए दी थी। ऐसे में उनके आश्रितों को ठेका मजदूर के रूप में भी काम से हटाने का प्रयास अन्यायपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि ठेक...