बीएसएल में 'जागृति' कार्यशाला आयोजित, कर्मचारियों को अनुकंपा नियुक्ति व मेडिकल प्रक्रियाओं की दी जानकारी
बोकारो, जुलाई 10 -- बोकारो, वरीय संवाददाता। बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) में अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) एवं दिव्यांग कर्मचारियों के लिए विशेष जागरूकता कार्यशाला 'जागृति' का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य कर्मचारियों और उनके आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति, पात्रता, आवश्यक प्रक्रियाओं तथा मेडिकल इनवैलिडेशन बोर्ड की भूमिका के संबंध में जागरूक बनाना था। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को विस्तार से बताया गया कि किसी भी मामले की प्रक्रिया विभिन्न विभागों से होकर कार्मिक विभाग और मेडिकल बोर्ड तक कैसे पहुंचती है तथा निर्धारित नियमों और दिशानिर्देशों के अनुसार उसका मूल्यांकन किस प्रकार किया जाता है। अधिकारियों ने कहा कि सही जानकारी होने से कर्मचारी और उनके परिवार उपलब्ध सुविधाओं का समय पर लाभ उठा सकते हैं। मुख्य अतिथि महाप्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.