बीएसएल में हाइड्रोलिक ऑयल की खपत कम करने को विशेष अभियान
बोकारो, सितम्बर 30 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बीएसएल में हाइड्रोलिक ऑयल के संरक्षण और इसकी खपत कम करने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत हाइड्रोलिक ऑयल की खपत को संतुलित करने, रिसाव पर प्रभावी नियंत्रण व प्रयुक्त हाइड्रोलिक ऑयल के अधिकतम संग्रहण व पुनर्जनन पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में बीएसएल के तकनीकी प्रकोष्ठ विभाग की ओर से एचआरसीएफ विभाग में हाइड्रोलिक ऑयल संरक्षण विषय पर अर्धदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य महाप्रबंधक (एचआरसीएफ) सहित हाइड्रोलिक प्रणालियों के संचालन व अनुरक्षण से जुड़े अधिकारी, कर्मचारी व बड़ी संख्या में ठेका कर्मी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान हाइड्रोलिक प्रणालियों के संचालन व अनुरक्षण से संबंधित जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। तकनीकी प्रकोष्ठ विभाग की ओर से प्रस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.