बोकारो, अगस्त 7 -- बोकारो वरीय संवाददाता। बोकारो इस्पात संयंत्र (बीएसएल) के मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग में अधिकारियों के लिए "वैधानिक प्रावधान एवं अनुबंध निष्पादन में दस्तावेजीकरण" विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें संयंत्र के विभिन्न विभागों के इंजीनियर-इन-चार्ज और प्लानिंग इंजीनियरों ने भाग लिया। प्रशिक्षण का उद्देश्य अधिकारियों की वैधानिक प्रावधानों, अनुबंध प्रबंधन, गुणवत्तापूर्ण दस्तावेजीकरण तथा अनुबंधों के पारदर्शी और नियमसम्मत निष्पादन संबंधी समझ को मजबूत करना था। उद्घाटन सत्र में प्रतिभागियों को अनुबंध प्रबंधन के महत्व और वैधानिक अनुपालन सुनिश्चित करने में सुव्यवस्थित दस्तावेजीकरण की भूमिका से अवगत कराया गया। तकनीकी सत्रों में विषय विशेषज्ञों ने अनुमान तैयार करने की प्रक्रिया, निविदा प्रबंधन, न...