बोकारो, अगस्त 25 -- बोकारो स्टील प्लांट के यूटिलिटीज विभाग के अंतर्गत सिविल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट, वाटर मैनेजमेंट डिपार्टमेंट, गैस यूटिलिटी तथा एयर कंडीशनिंग वेंटिलेशन सिस्टम विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 'संगच्छध्वम्-2026 : यूनाइटेड यूटिलिटीज, अनकम्प्रोमाइज्ड सेफ्टी' यूटिलिटीज सेफ्टी पखवाड़ा शुरू हुआ। इसका उद्देश्य अधिकारियों, कर्मचारियों और संविदा कर्मियों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता, एकजुटता और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है। कार्यक्रम का शुभारंभ अधिशासी निदेशक (संकार्य) ने किया। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (यूटिलिटीज), मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएं) समेत अन्य वरीय अधिकारी, कर्मचारी और संविदा कर्मी मौजूद रहे। पखवाड़े के पहले कार्यक्रम के तहत प्लांट-प्लाजा रोड पर सड़क सुरक्षा जागरूकता को लेकर मानव श्रृ...