बोकारो, मई 15 -- बोकारो स्टील प्लांट में ठेका श्रमिकों की कथित 40 प्रतिशत छंटनी के विरोध में बोकारो इस्पात कामगार यूनियन एटक के बैनर तले ठेका मजदूरों ने गांधी चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बीएसएल प्रबंधन से छंटनी का फरमान तत्काल वापस लेने तथा काम से बैठाये गये सभी ठेका श्रमिकों को शीघ्र काम पर बहाल करने की मांग की। यूनियन के महामंत्री रामाश्रय प्रसाद सिंह ने कहा कि बोकारो स्टील प्लांट में ऑपरेशन, मेंटेनेंस और निर्माण जैसे स्थायी एवं बारहमासी कार्यों में ठेका श्रमिक वर्षों से अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ये श्रमिक प्लांट के उत्पादन, उत्पादकता और लाभ में बराबर के हिस्सेदार हैं, बावजूद इसके ठेकेदारों द्वारा उन्हें लगातार काम से बैठाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले ठेका समाप्त होने का बहाना बनाकर मजदूरों को ...