बोकारो, जनवरी 31 -- बोकारो इस्पात संयंत्र में बेस्ट गार्डन प्रतियोगिता में संयंत्र परिसर में स्थित पंजीकृत उद्यानों के मूल्यांकन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। इसी क्रम में बीएसएल अधिकारियों की एक समिति द्वारा आरजीबीएस विभाग में स्थित सहगान-उद्यान का निरीक्षण किया गया। जबकि संयंत्र परिसर में स्थित पंजीकृत उद्यानों के मूल्यांकन हेतु एक समिति का गठन किया गया है, जिसका नेतृत्व मुख्य महाप्रबंधक (सेवाएं) अरविंद कुमार द्वारा किया जा रहा है। समिति संयंत्र परिसर में स्थित सभी पंजीकृत उद्यानों का चरणबद्ध रूप से मूल्यांकन कर अपनी रिपोर्ट अधिशासी निदेशक (संकार्य) को प्रस्तुत करेगी। सहगान-उद्यान के निरीक्षण के दौरान आरजीबीएस विभाग के नंद कुमार ने समिति सदस्यों का स्वागत करते हुए उद्यान की विशेषताओं व उसके रख-रखाव के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी...