बीएसएल में नियोजन को लेकर आश्रित संघ 12 को करेंगे एकदिवसीय भूख हड़ताल
बोकारो, जून 4 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारो इस्पात संयंत्र (बीएसएल) में नियोजन की मांग को लेकर बोकारो मृत कर्मचारी आश्रित संघ की साप्ताहिक बैठक बुधवार को टू-टैक गार्डन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सनी देओल तथा संचालन शंभु कुमार ने किया। बैठक में 12 जून को प्रस्तावित एक दिवसीय भूख हड़ताल को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही प्लांट के अंदर कार्यरत आश्रित मजदूरों से जन-जागरण अभियान चलाकर अपने अधिकारों और नियोजन की मांग को लेकर एकजुट होने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि बीएसएल प्रबंधन की ओर से आश्रितों को अप्रेंटिस प्रशिक्षण तो दिया गया, लेकिन प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद भी बड़ी संख्या में युवा प्रशिक्षु बेरोजगारी का सामना कर रहे हैं। उनका आरोप है कि सेल बोकारो इस्पात प्रबंधन आश्रितों की नियुक्ति को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.