बोकारो, सितम्बर 12 -- बोकारो स्टील प्लांट के टेक्निकल सेल विभाग की ओर से डिजाइन व इंजीनियरिंग के क्षेत्र में तकनीकी ज्ञान, अनुभव एवं श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों के आदान-प्रदान तथा आपसी सीख को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दो दिवसीय एलइओ कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला में सेल की विभिन्न इकाइयों-भिलाई स्टील प्लांट, राउरकेला स्टील प्लांट, दुर्गापुर स्टील प्लांट, आईआईएससीओ इस्को स्टील प्लांट एवं बोकारो स्टील प्लांट-के डिजाइन व इंजीनियरिंग क्षेत्र के विशेषज्ञ एवं प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में अधिशासी निदेशक (संकार्य) मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

कार्यशाला का उद्देश्य इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (टेक्निकल सेल) ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए डिजाइन व इंजीनियरिंग के क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों एवं श्रेष्ठ कार्यप...