बीएसएल में ठेकाकर्मियों की छंटनी के विरोध में सफाई मित्रों का जनजागरण
बोकारो, मई 11 -- बोकारो स्टील प्लांट में कार्यरत ठेकाकर्मियों में 40 प्रतिशत मजदूरों की छंटनी संबंधी आदेश की चर्चा से अधिकारियों और मजदूरों के बीच अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया है। इसका असर उत्पादन पर भी पड़ने लगा है और आंशिक गिरावट की बात सामने आ रही है। इस मुद्दे को लेकर जय झारखंड मजदूर समाज के महामंत्री बी.के. चौधरी ने सोमवार को सेक्टर-2 अनुरक्षण केंद्र में सफाई मित्रों के साथ जनजागरण कार्यक्रम चलाया। उन्होंने कहा कि डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण और जाम छुड़ाने के कार्य में लगे 40 प्रतिशत सफाई मित्रों को हटाने की योजना किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि छंटनी लागू होने पर समाज के निचले तबके के लोगों के सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में एक सफाई मित्र पर 250 से 300 क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.