बोकारो, जुलाई 15 -- बोकारो, वरीय संवाददाता। कार्यस्थल पर सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सेल प्रबंधन ने अपने सभी संयंत्रों एवं इकाइयों में 'जीरो टॉलरेंस रूल्स' के प्रभावी अनुपालन के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। इसका उद्देश्य सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना, कार्यस्थल को अधिक सुरक्षित बनाना तथा कर्मचारियों और ठेका कर्मियों के बीच सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। अभियान के तहत कर्मचारियों को व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) जैसे सुरक्षा हेलमेट, सुरक्षा जूते, दस्ताने और सुरक्षा चश्मे के अनिवार्य उपयोग के प्रति जागरूक किया जा रहा है। साथ ही उपकरणों की मरम्मत अथवा रखरखाव से पूर्व उचित आइसोलेशन, लॉक एवं वेरिफिकेशन प्रक्रिया का पालन तथा चलती मशीनों के आसपास सुरक्षा गार्डिंग सुनिश्चित करने पर विशेष जोर ...