बोकारो, जनवरी 28 -- बोकारो इस्पात संयंत्र के अंदर शॉप फ्लोर में कार्यरत महिला कर्मियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उनके लिए नवीनतम तकनीक युक्त बायो टॉयलेट उपलब्ध कराये जा रहे हैं। इस कड़ी में पहला बायो-टॉयलेट बुधवार को कोल्ड रोलिंग मिल 1 व 2 विभाग में उपलब्ध कराया गया। जबकि संयंत्र के शॉप फ्लोर में कार्यरत महिला कर्मियों के लिए सीईडी विभाग के माध्यम से अलग-अलग विभागों में कुल चार बायो-टॉयलेट लगाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...