बोकारो, मई 12 -- बोकारो। बोकारो इस्पात प्रबंधन ने अधिकारियों के तबादले के बाद 20 कर्मचारियों के स्थानांतरण का आदेश जारी कर दिया है। बीएसएल के मानव संसाधन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार विभिन्न तकनीकी एवं प्रशासनिक विभागों में कार्यरत कर्मचारियों को नए विभागों में पदस्थापित किया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि स्थानांतरित कर्मचारियों का वेतनमान, सेवा शर्तें और अन्य सुविधाएं पूर्ववत लागू रहेंगी। जारी सूची के मुताबिक टीई-डब्ल्यूएस, टीई-ईएलईसी, टीई-सिविल, टीए-एलएंडई, टीए-रेवेन्यू, सिक्योरिटी तथा टीए-एलआरए सहित कई विभागों के कर्मचारियों को सीएसआर, इंटेलिजेंस, एलएंडए, एचआर-वर्क्स, एचआर-आईआर और एचआर-एलओ सेल जैसे विभागों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। तबादला सूची में गुरु दयाल महतो, धर्मेंद्र कुमार, पति मिश्रा, राजेश कुमार गुप्ता, ...