बोकारो, मई 4 -- बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के अंतर्गत संचालित बोकारो स्टील प्लांट प्रबंधन विस्थापितों को बड़ी सौगात देने जा रहा है। सोमवार को टाउनशिप क्षेत्र में 96 विस्थापितों के बीच दुकानों का आवंटन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- झारखंड बेरोजगार विकास मंच का नगर सेवा का घेराव आज दुकान आवंटन की प्रक्रिया दुकान आवंटन की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रखने के लिए लॉटरी प्रणाली अपनाई गई है। किस विस्थापित को कौन-सी दुकान मिलेगी, इसका निर्णय लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। इस प्रक्रिया की शुरुआत सेक्टर-1 स्थित दुकानों की लॉटरी से होगी, जिसके बाद अन्य सेक्टरों के लिए भी क्रमवार ड्रॉ निकाले जाएंगे। प्रबंधन के इस कदम को विस्थापित परिवारों के लिए बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है। इस मामले पर बीएसएल के जीएम सह बोकारो स्टील ऑफिसर्स एसोसिएशन क...