बोकारो, अप्रैल 1 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बीएसएल के औद्योगिक इंजीनियरिंग विभाग के तत्वावधान में सेंट्रल मेंटेनेंस (मैकेनिकल) विभाग द्वारा मंगलवार को मुख्य महाप्रबंधक (मैकेनिकल) सम्मेलन कक्ष में सुझाव मेला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यकारी मुख्य महाप्रबंधक (मैकेनिकल) आरके बेहेरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उनके साथ महाप्रबंधक (सीएमएम) एस के मंगुआल, महाप्रबंधक (आईईडी) धीरज चौधरी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी व बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे। विपिन कुमार वर्मा ने उपस्थित सभी अतिथियों व प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए सुझाव मेले के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने इसे कर्मचारियों के लिए एक प्रभावी मंच बताया, जहां वे अपने रचनात्मक विचारों के माध्यम से परिचालन उत्कृष्टता व कार्य कुशलता में वृद्धि हेतु महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। उन्ह...