बोकारो, सितम्बर 27 -- बोकारो इस्पात संयंत्र के यातायात एवं कच्चा माल विभाग की ओर से शनिवार को रेल भवन में विभागीय सुरक्षा जागरूकता सप्ताह का समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अधिशासी निदेशक (संकार्य) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मौके पर मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएं), मुख्य महाप्रबंधक (यातायात एवं कच्चा माल), वरीय अधिकारी और विभागीय कर्मचारी मौजूद थे। कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यस्थल पर सुरक्षित कार्य संस्कृति को बढ़ावा देना, कर्मचारियों में सुरक्षा के प्रति सजगता विकसित करना और शून्य दुर्घटना के लक्ष्य को मजबूत करना था। समारोह की शुरुआत तकनीकी प्रस्तुति से हुई, जिसमें सप्ताह के दौरान आयोजित विभिन्न गतिविधियों और सुरक्षा पहलों की जानकारी दी गई। मुख्य महाप्रबंधक (यातायात एवं कच्चा माल) ने दैनिक कार्यों में न...