बोकारो, मार्च 10 -- केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के 57 वें स्थापना दिवस समारोह मंगलवार को सीआईएसएफ कार्यालय परिसर में मनाया गया। इस अवसर पर बोकारो सीआईएसएफ डीआईजी राजीव मिश्रा ने शहीद स्मारक पर पुष्प चढ़ाकर शहीदो को श्रद्धांजलि अर्पित किया। इसके साथ ही जवानों ने भव्य परेड में भाग लिया। परेड की कमान उप कमांडेंट राजेश कुमार ने संभाला। परेड कमांडर ने मुख्य अतिथि निदेशक प्रभारी बीएसएल प्रियरंजन को जनरल सलामी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण किया। अपने संबोधन में बीएसएल डीआई ने कहा सीआईएसएफ की स्थापना 10 मार्च 1969 को की गई थी। प्रारंभिक दौर में सीआईएसएफ की कुल नफरी लगभग 3000 जवानों की थी, जो आज बढ़कर लगभग 2 लाख से अधिक हो चुकी है। वर्तमान में सीआईएसएफ देश के प्रमुख औद्योगिक प्रतिष्ठानों, हवाई अड्डों, ...