बोकारो, सितम्बर 11 -- बोकारो, वरीय संवाददाता। बोकारो इस्पात संयंत्र के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं (एमएंडएचएस) विभाग में आईएसओ 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली (क्यूएमएस) का री-सर्टिफिकेशन ऑडिट सफलतापूर्वक पूरा हुआ। बाह्य लेखापरीक्षक संस्था मेसर्स टीयूवी के ऑडिटर्स की ओर से तीन दिनों तक चले ऑडिट में स्वास्थ्य सेवाओं, नैदानिक प्रक्रियाओं, अस्पताल प्रबंधन और गुणवत्ता मानकों से जुड़ी विभिन्न प्रक्रियाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। ऑडिट के बाद विभाग के आईएसओ 9001:2015 प्रमाणन को आगामी तीन वर्षों के लिए नवीनीकृत करने की संस्तुति की गई। ऑडिट की औपचारिक शुरुआत सात सितंबर को बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच) में आयोजित उद्घाटन बैठक से हुई। बैठक की अध्यक्षता अधिशासी निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) ने की। महाप्रबंधक (बिजनेस एक्सीलेंस) ने उपस्थि...