बोकारो, मई 28 -- बोकारो वरीय संवाददाता। बोकारो इस्पात संयंत्र के शिक्षा विभाग ने बीएसएल निर्माण से विस्थापित परिवारों के वैध एवं सौतेले पुत्र-पुत्रियों के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए "बिरसा मुंडा छात्रवृत्ति" योजना के अंतर्गत आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह छात्रवृत्ति उन विद्यार्थियों को दी जाएगी जिन्होंने वर्ष 2026 में मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण की है और किसी मान्यता प्राप्त महाविद्यालय या विश्वविद्यालय में 2/इंटरमीडिएट पाठ्यक्रम में नामांकन लिया है।

छात्रवृत्ति विवरण जारी परिपत्र के अनुसार प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को 500 रुपये प्रतिमाह तथा द्वितीय वर्ष में 750 रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। यह सुविधा अधिकतम दो वर्षों तक मिलेगी। योजना के तहत कुल 25 विद्यार्थियों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। छात्रवृत्ति की राशि चयनि...