बोकारो, मई 10 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बीएसएल का ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम में 15 मई से शुरू होगा। प्रशिक्षण शिविर में 12 खेलों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसमें 12 खेल में एथलेटिक्स, बैडमिन्टन, बास्केटवॉल, क्रिकेट, फुटवॉल, हैन्डवॉल, हॉकी, कबड्डी, खो-खो, वॉलीवॉल, शतरंज व तीरंदाजी का आयोजन 15 मई से 2 जून तक योग्य प्रशिक्षक व सहयोगियों के मार्गदर्शन में विभिन्न खेल मैदानों पर किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए खेल विभाग के सहायक प्रबंधक दीपक कुमार भगत ने बताया कि क्रिकेट खेल में केवल लड़कों के लिए उम्र सीमा 12 से 15 वर्ष तक निर्धारित किया गया है। जबकि अन्य सभी खेलों में 8 (आठ) वर्ष से 15 (पंद्रह) वर्ष उम्र समूह के लडके व लडकियों इस शिविर में भाग लेने के पात्र होंगे। उन्होंने बताया इस प्रशिक्षण शिवर में हिस्सा ...