बोकारो, अप्रैल 25 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बीएसएल द्वारा आगामी 26 अप्रैल रविवार को आयोजित होने वाले एक दिवसीय आर्ट एंड साइंस स्ट्रीट कार्यक्रम की तैयारियां तेज़ी से प्रगति पर हैं। यह विशेष आयोजन पहली बार आयोजित किया जा रहा है। जो सेक्टर-4 स्थित गांधी चौक से बोकारो मॉल तक जाने वाली मुख्य सड़क पर संध्या 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक आयोजित होगा। इस अवसर पर कला, शिल्प, विज्ञान व रचनात्मक अभिव्यक्तियों का एक बहुआयामी संगम देखने को मिलेगा।आर्ट एंड साइंस स्ट्रीट का उद्देश्य कला व विज्ञान के प्रति जन-रुचि को प्रोत्साहित करना, स्थानीय प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करना तथा उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करना है। प्रमोट, एन्करेज एवं कनेक्ट की अवधारणा पर आधारित यह आयोजन कलाकारों, कारीगरों, वैज्ञानिक दृष्टिकोण रखने वाले युवाओं एवं आम नागरिकों के...