बोकारो, अगस्त 26 -- बोकारो, वरीय संवाददाता। बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारियों के बच्चों की उच्च शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए बीएसएल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए छात्रवृत्ति आवेदन आमंत्रित किया है। इस संबंध में शिक्षा विभाग की ओर से 24 अगस्त को परिपत्र जारी किया गया है। इसके तहत निर्धारित योग्यता पूरी करने वाले विद्यार्थियों से छात्रवृत्ति की स्वीकृति के लिए आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन निर्धारित प्रपत्र में आवश्यक दस्तावेजों के साथ 15 अक्टूबर 2026 तक जमा करना होगा। परिपत्र के अनुसार, बीएसएल कर्मचारियों के वैसे बच्चे छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने सेकेंडरी, सीनियर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट या इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रथम श्रेणी अथवा न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हों। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजात...