बोकारो, जुलाई 16 -- बोकारो, वरीय संवाददाता। बोकारो स्टील सामूहिक दुर्घटना बीमा समिति ने वर्ष 2026-27 के लिए बोकारो स्टील सामूहिक दुर्घटना बीमा योजना का सर्कुलर जारी कर दिया है। निविदा प्रक्रिया के तहत सबसे कम दर देने वाली बजाज जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड के साथ बीमा पॉलिसी का करार किया गया है। योजना का लाभ बोकारो इस्पात संयंत्र, माइंस एवं कोलियरियों में कार्यरत सभी ऑन-रोल अधिशासी एवं अनाधिशासी कर्मचारी ले सकेंगे। इस वर्ष पहली बार कर्मचारियों के साथ उनके पति या पत्नी को भी बीमा कवरेज में शामिल किया गया है। 25 लाख रुपये तक का बीमा कवर : योजना के तहत प्रत्येक कर्मचारी को 25 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कवर मिलेगा, जबकि कर्मचारी के पति या पत्नी के लिए 5 लाख रुपये का बीमा प्रावधान किया गया है। यह भी पढ़ें- SBI SCO BMO Vacancy 2026: एसबीआई बैंक मेडिक...