बोकारो, अप्रैल 11 -- बोकारो, वरीय संवाददाता। बोकारो स्टील प्लांट में कार्यरत कर्मचारियों की नगर सेवा भवन से जुड़े विभिन्न समस्या व उनके समाधान को लेकर बोकारो इस्पात डिप्लोमाधारी कामगार यूनियन की बैठक नगर सेवा भवन के मुख्य महाप्रबंधक कुन्दन कुमार के साथ हुई। बैठक में महाप्रबंधक लम्बोदर उपाध्याय,महाप्रबंधक मानव संसाधन प्रांजलि, सहायक महाप्रबंधक ए एन सिंह, एवं राकेश बाबू भेलपुरी भी शामिल हुए। यूनियन की ओर से अधिकारियों को कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों से अवगत कराया। इस बाबत संगठन के महासचिव संदीप कुमार ने बताया कि सीजीएम से गर्मी के दिनों में लो वोल्टेज व वोल्टेज फ्लक्चुएशन और पावर कट की समस्या के निदान के लिए सभी आवश्यक जगहों पर स्थापित सब स्टेशन के लंबित निर्माण कार्य को पूरा करने की मांग की गई। इसके साथ ही अर्थिंग में डाले जाने वाले केमिकल...