शामली, अप्रैल 30 -- शामली। शहर के बीएसएम स्कूल में बुधवार को विश्व नृत्य दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों से लेकर वरिष्ठ छात्र-छात्राओं तक सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया बुधवार को कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य राहुल चौधरी, मैनेजर छाया सिंह, चेयरमैन सूर्यवीर सिंह और उप प्रधानाचार्या आशु पंडित ने संयुक्त रूप से किया। विद्यालय में नृत्य की शुरुआत भारतीय शास्त्रीय नृत्य शैली से की गई, जिसमें विशेष रूप से कथक की सुंदर प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों से लेकर वरिष्ठ छात्र-छात्राओं तक सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय की नृत्य शिक्षिका प्रियंका शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि नृत्य का इतिहास अत्यंत प्राचीन है और इसकी शुरुआत शास...