शामली, सितम्बर 28 -- शामली। शहर के बीएसएम स्कूल में सोमवार को शहीद भगत सिंह की जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यालय की मैनेजर छाया सिंह, चेयरमैन सूर्यवीर सिंह, डायरेक्टर अंकित गुप्ता और उपप्रधानाचार्या आशु पंडित ने भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए विशेष प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में भगत सिंह के जीवन, स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान, विचारों और उनके त्याग से संबंधित प्रश्न पूछे गए। हिंदी शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को भगत सिंह के जीवन और व्यक्तित्व से परिचित कराया। उन्होंने कहा कि भगत सिंह का साहस, त्याग, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। यह भी पढ़ें- Shamli News: शहीद भगत सिंह की...