शामली, सितम्बर 19 -- शामली। शहर के बीएसएम स्कूल में शनिवार को विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, आत्मविश्वास, टीमवर्क एवं नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से इंटर हाउस फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मैनेजर छाया सिंह, चेयरमैन सूर्यवीर सिंह, डायरेक्टर अंकित गुप्ता एवं उपप्रधानाचार्या आशु पंडित ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता को कक्षा एवं आयु के अनुसार तीन वर्गों में बांटा गया था। जूनियर वर्ग में कक्षा 3 से 5, मिडिल वर्ग में कक्षा 6 से 8 तथा सीनियर वर्ग में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार पासिंग, मजबूत डिफेंस, गोलकीपिंग एवं बेहतरीन टीमवर्क का प्रदर्शन किया। जूनियर वर्ग के मुकाबले में एवेंजर हाउस ने इनोवेटर हाउस को 1-0 से हराया।...