शामली, मई 21 -- शामली। शहर के बीएसएम स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय समर कैंप के दूसरे दिन गुरुवार को टेक्नोलॉजी एवं संगीत विषय पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कक्षा 3 से 12 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर नई जानकारियां प्राप्त कीं। टेक्नोलॉजी सत्र में विद्यालय के कॉमर्स एवं टेक्नोलॉजी शिक्षक आशीष कांबोज ने विद्यार्थियों को आधुनिक डिजिटल तकनीकों की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन बनाना, आकर्षक स्लाइड डिजाइन तैयार करना, वीडियो एडिटिंग की बेसिक तकनीकें तथा डिजिटल कंटेंट तैयार करने के तरीके सिखाए। उन्होंने बताया कि वर्तमान डिजिटल युग में प्रेजेंटेशन स्किल और वीडियो एडिटिंग का ज्ञान शिक्षा और भविष्य के करियर के लिए बेहद उपयोगी है। यह भी पढ़ें- बीएसएम स्कूल में ताइक्वांडो एव...