रुडकी, अप्रैल 14 -- रुड़की, संवाददाता। बीएसएम इंटर कॉलेज में मंगलवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर के जन्म दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबंधक ममतेश कुमार शर्मा, सचिव रजनीश कुमार ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर इसका शुभारंभ किया। ममतेश शर्मा ने कहा कि हमें बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने छात्रों से संविधान का सम्मान करने और उसका पालन करने का आह्वान किया।प्रधानाचार्य कैप्टन अजय कौशिक ने कहा कि बाबा साहब ने सामाजिक भेदभाव मिटाने, छुआछूत खत्म करने और सामाजिक न्याय स्थापित करने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया। यह भी पढ़ें- विभिन्न कलाओं के माध्यम से बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला इस मौके पर उप प्रधानाचार्य अमित कपिल, कमल मिश्रा, ...