बोकारो, फरवरी 7 -- सेक्टर-9 स्थित गायत्री शक्तिपीठ में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें शंकर महतो की पुत्री खुशबू कुमारी जो ज़िले के चैतातांड़ गांव, महुआर बस्ती के विस्थापित गांव से हैं को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में चयन व राजस्थान में पोस्टिंग/जॉइनिंग के अवसर पर सम्मानित किया गया। समारोह की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार व दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात खुशबू कुमारी को पारंपरिक पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा खुशबू कुमारी का बीएसएफ में चयन न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कठिन परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है, जो आज की युवा पीढ़ी विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है। सम्मान ग्रहण करते हुए खुशबू कुमारी ने कहा देश की सेवा करना उनका सपना था, जिसे पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.