चतरा, सितम्बर 1 -- मयूरहंड, प्रतिनिधि। मयूरहंड के धनगावां (गमहरिया) गांव की रहने वाली सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) महिला जवान रानी कुमारी की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। वैसे उसका परिवार अब हजारीबाग के सिंदूर में रहते हैं। एक दिन पूर्व सोमवार को महिला जवान का पार्थिव शरीर पश्चिम बंगाल के कोलकाता से तिरंगे में लिपटकर वहां आया था। परिजनों के अनुसार, रानी कुमारी का निधन 29 अगस्त को कोलकाता में हुआ था, हालांकि उनके निधन का स्पष्ट कारण अभी तक सामने नहीं आया है। उनका पार्थिव शरीर सबसे पहले हजारीबाग के बीएसएफ कैंप मेरू लाया गया, जहां उन्हें पूरे सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर और अंतिम सलामी दी गई। इसके पश्चात 31 अगस्त को उनका शव परिजनों को सौंप दिया गया, जहां बड़े भाई नवीन गोसाई ने उन्हें नम आंखों से मुखाग्नि दी। मृतक रानी कुमारी पश्चिम बंगाल के 24 ...