बीएसएफ जवान रिया सिंह का गांव में स्वागत
देवघर, सितम्बर 22 -- मधुपुर, प्रतिनिधि। बीएसएफ ट्रेनिंग का कुछ अंश समाप्त कर दो सप्ताह के अवकाश पर घर लौटी अनुमंडल के करौं प्रखंड अंतर्गत केंदवरिया गांव निवासी दिनेश सिंह की छोटी बेटी रिया सिंह का गांव में भावपूर्ण स्वागत किया गया। मौके पर मुखिया लल्लन मिश्रा ने कहा कि रिया बेटी ने समाज में बेटियों के बीच एक अच्छा और सशक्त संदेश पेश किया है। बेटियां किसी से कम नहीं हैं , वह देश की सेवा कर समाज को नई दिशा दे रही हैं। स्वागत कार्यक्रम में शाहिल कुमार, राहुल चौधरी, प्रफुल्ल दास, सुदामा यादव सहित कई ग्रामीण मौजूद थे। ग्रामीणों ने गुलदस्ता और तिरंगा देकर रिया को सम्मानित किया और कहा कि देश सर्वोपरि है, देश की माटी सर्वोपरि है, देश का तिरंगा सर्वोपरि है और आप जैसे युवा ही देश का गौरव हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.