सीतामढ़ी, दिसम्बर 10 -- बाजपट्टी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के पटदौरा में बंद कर को चोरों ने निशाना बनाया है। नगदी सहित 15 लाख की संपत्ति की चोरी कर ली है। गांव के बीएसएफ जवान कृष्ण कुमार ठाकुर के घर से अज्ञात चोरों ने नगद पांच लाख रुपए सहित पंद्रह लाख से भी अधिक की संपत्ति चोरी कर ली। घटना को लेकर गृहस्वामी की पत्नी शिवज्योति देवी ने मंगलवार को थाना में एफआईआर कराई। वादिनी के मुताबिक उसका पति बीएसएफ में कार्यरत हैं। 7 दिसंबर को उसकी सासु मां की अचानक तबियत खराब हो गयी। उनका इलाज कराने के लिए सीतामढ़ी हॉस्पिटल चली गई। घर पर कोई सदस्य नही था। पीड़िता ने बताया कि घर के निर्माण का काम चल रहा था। घर बंद रहने व लोगों के अनुपस्थिति का फायदा उठाकर चोरों ने मकान बनाने के लिए घर मे बैंक से निकाल कर रखे गए पांच लाख रुपए तथा 70 से 80 ग्राम स्वर्ण आभ...