बीएसएफ जवान की हुई मौत, सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई
गढ़वा, सितम्बर 25 -- कांडी, प्रतिनिधि। खरौंधा गांव निवासी सह सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में तैनात 55 वर्षीय जवान उमेश मिश्रा का गुरुवार की शाम इलाज के दौरान निधन हो गया। वह लंबे समय से ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित थे। उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों के साथ पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। शुक्रवार को सुंडीपुर स्थित कोयल नदी के संगम घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उस दौरान बीएसएफ के जवानों ने सैन्य सम्मान के साथ उन्हें अंतिम सलामी दी। परिजनों के अनुसार, उमेश मिश्रा का दिसंबर 2024 से ब्रेन ट्यूमर का इलाज चल रहा था। सीएपीएफ कार्ड के माध्यम से गुरुग्राम स्थित पारस अस्पताल में उनका विभागीय इलाज कराया जा रहा था। स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद वह घर लौट आए थे। इसी बीच तबीयत बिगड़ने पर 21 सितंबर को उन्हें रांची स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.