गोरखपुर, मई 2 -- ब्रह्मपुर/चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। झंगहा क्षेत्र के बेलवा निवासिनी चन्दा भारती पत्नी स्व.पवन कुमार ने लापरवाही पूर्वक ट्रैक्टर चलाने से उनके पति की मौत की तहरीर दी है। महिला ने पुलिस को बताया कि बीते 29 अप्रैल को उसके बीएसएफ जवान पति पवन कुमार अपने घर बेलवा से अपनी बाइक से चौरीचौरा जा रहे थे। सुबह 7:30 बजे मीठाबेल-चौरीचौरा मार्ग पर स्थित एलबी पब्लिक स्कूल परसौनी के पास पहुंचे थे। पीछे से आ रही टैक्टर के चालक अपनी वाहन को तेजी व लापरवाही पूर्वक बिना हार्न बजाए चलाते हुए पवन कुमार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी चौरीचौरा ले जाया गया। गम्भीर चोट के कारण वहां के डॉक्टरो ने एम्स अस्पताल रेफर कर दी। एम्स अस्पताल में पवन कुमार को मृत घोषित कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...