रुद्रपुर, फरवरी 13 -- सितारगंज, संवाददाता। सितारगंज क्षेत्र में बीएसएफ जवान की पत्नी के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने पहले टैक्स जमा कराने के बहाने महिला को जाल में फंसाया और फिर सीबीआई जांच व पति की नौकरी जाने की धमकी देकर करीब आठ लाख रुपये की रकम ठग ली। अधिक रकम की मांग होने पर महिला को ठगी का अहसास हुआ, जिसके बाद उसने साइबर सेल और पुलिस को सूचना दी। पीड़िता हरविन्दर कौर पत्नी गुरदेव सिंह निवासी पिपलिया शक्तिफार्म ने साइबर सेल अधिकारी को दी गई तहरीर में बताया कि बीते 18 दिसंबर को उनके फोन पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉलर ने 95 हजार रुपये टैक्स भुगतान करने की बात कहते हुए बिल भेजा और एक खाता नंबर उपलब्ध कराया। महिला ने डर के चलते बताए गए खातों में राशि जमा कर दी। इसके बाद दो अलग-अलग नंबरों से लगातार फोन आने लगे। कॉलर ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.