चंदौली, मई 16 -- धीना, हिन्दुस्तान संवाद। धीना थाना क्षेत्र के करजरा गांव में शुक्रवार को घर की सफाई कर रहे 26 वर्षीय बीएसएफ जवान आनंद यादव को करंट लगने से मौत हो गई थी। शनिवार को मृतक जवान का राजकीय सम्मान के साथ क्षेत्र के गुरैनी घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। लखनऊ से आए बीएसएफ के जवानों ने गार्ड आफ आनर की सलामी दी। इसके बाद जवान को अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण, प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- बीएसएफ जवान की करंट लगने से मौत, मचा हड़कंपआनंद यादव का परिचय क्षेत्र के करजरा गांव के रहने वाले रामबचन सिंह यादव की तीन संतान में सबसे छोटे 26 वर्षीय आनंद सिंह यादव थे। वह 2022 में हुए भर्ती के दौरान बीएसएफ में सिपाही बने। फिलहाल छत्तीसगढ़ बटालियन में तैनात थे। वही आनंद अपनी शादी के सिलसिले में घर आए थे। इसके ल...