जमशेदपुर, मार्च 11 -- जमशेदपुर संवाददाता। टाटानगर स्टेशन परिसर में बुधवार को पत्नी को स्टेशन छोड़ने आए बीएसएफ के जवान और आरपीएफ की महिला आरक्षी के बीच हाथापाई हो गई। इस मामले में दोनों पक्षों ने जीआरपी थाना में एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार सुबह नौ बजे बीएसएफ के जवान आलोक रंजन अपनी पत्नी को स्टेशन छोड़ने पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान वह प्लेटफॉर्म नंबर एक से दो में जाने के लिए रेल पटरी को पार करने का प्रयास करने लगे। इसी बीच आरपीएफ की महिला आरक्षी आनंदिता बारिक ने उन्हें मना किया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। आरोप है कि आलोक रंजन ने आनंदिता की पिटाई कर दी। वहीं आलोक रंजन ने भी आरपीएफ के जवानों पर मारपीट का आरोप लगाया है। घटना के बाद आलोक रंजन की तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें रेलवे अस्पताल में...