पूर्णिया, फरवरी 27 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार शाम अररिया से बीएसएफ के हेलीकॉप्टर से करीब साढ़े पांच बजे पूर्णिया मेफेयर होटल पहुंचे। होटल में उनका रात्रि विश्राम निर्धारित है। शुक्रवार को वे पूर्णिया के होटल मेफेयर में सिविल, पुलिस एवं सैन्य अधिकारियों के साथ हाई लेवल बैठक करेंगे। बैठक सम्पन्न करने के बाद पुन: हैलीकॉप्टर से चूनापुर सैन्य हवाई अड्डा पहुंचेंगे। फिर वहां विशेष विमान के जरिए दिल्ली के लिए रवाना होंगे। उनके कार्यक्रम को लेकर होटल से लेकर शहर में चौकसी बढ़ा दी गई है। आपातकालीन रूट के लिए तीन सेक्टर में विभक्त कर 80 से ऊपर स्थानों पर दंडााधिकारियों के साथ भारी संख्या में पुलिस के पदाधिकारी एवं जवानों को तैनात किया गया है। इसक अलावा चूनापुर हवाई अड्डा एवं होटल मेफेयर के आन्तरिक एवं ब...