रिषिकेष, अप्रैल 16 -- डोईवाला। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की ओर से 19 अप्रैल को देहरादून के रायपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में दून मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। सेहत के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित इस दौड़ में राजधानी और आसपास क्षेत्र के लोग शामिल होंगे। डिप्टी कमांडेंट हेमंत कोठियाल ने कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी साझा करते हुए बताया कि मैराथन का मुख्य आकर्षण हाफ मैराथन और 10 किलोमीटर की दौड़ होगी। गुरुवार को उन्होंने बताया कि सुबह 5:30 से शुरू होकर मैराथन 10 बजे संपन्न होगी, जिसमें विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन सफल बनाने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह भी पढ़ें- चारधाम का काउंटडाउन शुरू, तैयारियों के बीच 3 दिन पहले बदरीनाथ धाम में CDS अनिल चौहान
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.