बीएसएनल ने ग्रामीण भारत के लिए लॉन्च किया ब्रॉडबैंड प्लान
नैनीताल, जुलाई 19 -- नैनीताल। बीएसएनएल ने भारत नेट के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के लिए विशेष एफटीटीएच ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च किया है। अब सिर्फ 259 रुपए प्रति माह में उपभोक्ता 25 एमबीपीएस तक की हाई-स्पीड इंटरनेट सेवा का लाभ उठा सकेंगे। दूरसंचार विभाग के डिविजन इंजीनियर विकास कुमार मेहरा ने बताया कि इस प्लान के साथ बीएसएनल ग्राहकों को वेव्स ओटीटी सब्सक्रिप्शन मुफ्त दे रहा है, जिससे यूजर्स फिल्में, वेब सीरीज और लाइव टीवी का आनंद ले सकेंगे। कंपनी ने अर्धवार्षिक और वार्षिक रिचार्ज पर अतिरिक्त बचत योजनाएं भी पेश की हैं। यह ऑफर सीमित अवधि के लिए है और इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण भारत को डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है। इससे ऑनलाइन शिक्षा, टेलीमेडिसिन, डिजिटल पेमेंट और सरकारी सेवाओं तक ग्रामीणों की पहुंच आसान होगी। इच्छुक उपभोक्ता https://ruralftth.bsnl....
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.