कटिहार, अक्टूबर 1 -- कटिहार निज संवाददाता ऑल यूनियन और एसोसिएशन ऑफ बीएसएनल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भोजनावकाश उपरान्त तीसरे पे रिवीजन की मांग को लेकर कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। एन एफ टी ई के जिला सचिव रामनाथ सिंह ने बताया कि प्रदर्शन तथा आंदोलन क्रमिक रूप में 20 नवंबर तक जारी रहेगा। सेवानिवृत अधिकारी पेंशनर्स यूनियन एवं कर्मचारी पेंशनर्स यूनियन ने भी एक हजार चिकित्सा इलाज राशि को बंद करने को लेकर प्रदर्शन में भाग लिया। अध्यक्ष महेश कुमार, कोषाध्यक्ष भगवान दत्त मंडल, इंप्लाइज यूनियन के जिला सचिव अनिल कुमार एवं एग्जीक्यूटिव एसोसिएशन के एजीएम प्रमोद मंडल, एसडीई रंजन कुमार, लेखा पदाधिकारी सुदीप्तो दास गुप्ता, पेंशनर्स एसोसिएशन के सचिव अशोक कुमार, फुलेश्वर यादव, शंकर झा, जमील अख्तर आदि प्रदर्शन में शामिल थे। यह भी पढ़ें- बीएसएनएल ...