कन्नौज, फरवरी 18 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर में बीएसएनएल के सर्वर की खराबी के कारण उप डाकघर और बैंक ऑफ इंडिया में दैनिक करोड़ों रुपये का लेन-देन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। 14 फरवरी से उप डाकघर में सर्वर कनेक्शन नहीं आ रहा, जिससे बचत खातों में जमा-निकासी पूरी तरह बंद है। ग्राहक और बचत बैंक अभिकर्ता परेशान हैं। उप डाकपाल मनोज सक्सेना ने बताया कि विभाग का टाई-अप बीएसएनएल से है। फतेहगढ़ डिवीजन ऑफिस को रोज सूचना दी जा रही है, और आवास विकास कॉलोनी स्थित बीएसएनएल एक्सचेंज में एसडीओ को अवगत कराया जा रहा है, लेकिन चार दिन बीत जाने के बावजूद समस्या दूर नहीं हुई। बैंक ऑफ इंडिया में भी यही हाल है, जहां करोड़ों का लेन-देन रुक गया है। बीएसएनएल एसडीओ अपूर्व वर्मा ने कहा कि कनेक्शन में पिंक ड्रॉप की समस्या है, जिससे सर्वर बार-बार डिस्कनेक्ट हो जाता है।...