आगरा, सितम्बर 17 -- बीएसएनल के तारघर परिसर में प्रधान महाप्रबंधक श्याम सिंह ने 15 से 29 सितंबर तक चलने वाले पखवाड़े का शुभारंभ किया। इस दौरान कर्मचारी और अधिकारियों के लिए हिंदी से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। शुभारंभ पर कर्मचारियों ने कविता व भजन गाकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। प्रधान महाप्रबंधक श्याम सिंह ने कहा कि कर्मचारी और अधिकारियों को हिन्दी में काम करने को बढ़ावा देना चाहिए। उप महाप्रबंधक आरपी शर्मा, पीयूष द्विवेदी, अनुपम दुबे आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...